हजारीबाग रोड स्थित बिराज मोड़ पर सड़क दुर्घटना में झरिया के एक ही परिवार के दस लोग घायल
झरिया प्रतिनिधिझरिया प्रतिनिधि झरिया चार नंबर सब्जी बागान के रहने वाले एक ही परिवार के दस सदस्य रविवार को हजारीबाग रोड स्थित बिराज मोड़ में टेम्पू पलटन

झरिया, हिटी। गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित सरिया-धनवार मुख्य मार्ग के जीतकुंडी पुल के पास रविवार सुबह लगभग आठ बजे दो ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक चालक व दो मासूम समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घयलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जिसका उपचार डॉ. पीके अग्रवाल ने किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। घायलों में एक महिला व एक पुरुष की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 12 लोग झरिया से अपनी बेटी के घर बिरनी के बिराजपुर लक्ष्मण राम के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
उसी ऑटो में गिरिडीह निवासी संजय डोम भी सवार थे। संजय डोम बिरनी के बंगराखुर्द में सपरिवार रहकर बांस के सूप, टोपा आदि निर्माण करते थे और किसी काम से राजधनवार जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो सामने से टकरा गयी और यह हादसा हो गया। टक्कर में दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पाकर बिरनी थाना के एएसआई शम्भु सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं बिरनी पुलिस ने दोनों ऑटो को कब्जे में लेकर बिरनी थाना ले गई तथा कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरिडीह में झरिया चार नंबर सब्जी बागान के रहने वाले एक ही परिवार के दस सदस्य के घायल होने की सूचना पर झरिया में कोहराम मच गया। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद एसएनएमएमसीएच लाया गया है। घायल मंजू देवी (45) और करीना कुमारी (19) झरिया घर लौट आयी है। दोनों को हल्की चोट लगी थी। दोनों ने बताया कि रविवार की सुबह सभी परिवार धनबाद स्टेशन से ट्रेन से अपने रिश्तेदार सोनु रवानी के घर के लिए हजारीबाग रोड स्टेशन से उतरकर विराज मोड़ से बिरनी के लिए ऑटो से जा रहे थे। अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ये लोग हुए हैं घायल घायलों की पहचान पूर्णिमा देवी (18), प्रेरणा कुमारी(19), लालपरी देवी (55), सोनी देवी(35), मंजू देवी (40), गायत्री देवी (55), रवि कुमार (30), खुशबू देवी(30), रंजीत कुमार (32), रुद्राक्ष कुमार (4), अंश कुमार(8), करीना कुमारी (19) सभी धनबाद के झरिया निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा घायलों में ऑटो चालक बिरनी के बटलोहिया निवासी प्रेमचंद यादव(30) व गिरिडीह के 40 वर्षीय संजय डोम (40) शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।