Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsProtests Erupt in Jharia Against Terror Attack in Pahalgam Jammu Kashmir

झरिया में लगा पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा, आतंकवाद के खिलाफ निकला जुलूस

झरिया में रविवार को प्रेस क्लब द्वारा आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और कैडल जलाकर मृत सैलानियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 28 April 2025 04:48 AM
share Share
Follow Us on
झरिया में लगा पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा, आतंकवाद के खिलाफ निकला जुलूस

झरिया, वरीय संवाददाता। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को झरिया प्रेस क्लब परिसर से आक्रोश रैली निकाली गई। रैली पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मेन रोड पहुंची। यहां पर कैडल जलाकर मृत सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब झरिया की ओर से किया गया था। जिसमें विभन्न संगठन के लोगों ने भाग लिया। पाकिस्तान हाय हाय , पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण साव एवं संचालन प्रेस क्लब के सचिव शैलेन्द्र जायसवाल ( बंटी )ने किया। विहिप केजिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने आतंक के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आतंक पर प्रहार के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। कार्यक्रम में क्लब के सचिव शैलेन्द्र जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सुनील सिंह,अरूण सवा, भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव, शिबू अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमित साव, दिलीप आडवाणी, अमन चंद्रवंशी,राजा सिंह, मयूरी त्रिवेदी, बीजेपी महिला मोर्चा की मंत्री उमा भट्टाचार्य,सोना चांदी व्यवसाई संघ के सत्यनारायण भोजगढ़िया, विहिप नेता रामश्रेष्ठ झा, मधुसूदन अग्रवाल,अजय वर्मा, पार्थ प्रमाणिक, भोला सेन मोदक, मुकेश मिश्रा राकेश गुप्ता, मनोज शर्मा,अभिमन्यु साव, गुड्डू वर्मा, जॉन मिर्जा,एम मिश्र आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें