Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMurder Allegations Recovery Agent s Father Accuses Daughter-in-law and Accomplice

रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के पिता ने बहू पर लगाया गंभीर आरोप

धनबाद में रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के पिता बिनोद बिहारी चौक ने अपनी बहू रूनी सिंह और विशाल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों उनके पोते को धमकी दे रहे हैं और उपेंद्र की हत्या में भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 7 March 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के पिता ने बहू पर लगाया गंभीर आरोप

धनबाद, मुख्य संवाददाता एक फरवरी 2023 को पीके राय कॉलेज के बाहर अपराधियों की गोलियों का शिकार हुए रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के पिता बिनोद बिहारी चौक श्रीराम बिहार कॉलोनी निवासी मार्कंडेय सिंह ने अपनी बहू व एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। बैंक मोड़ थाना में मार्कंडेय ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में उपेंद्र के पिता ने बताया कि फिलहाल गिरिडीह निमियाघाट स्थित पारसनाथ स्टेशन के पास रहने वाली उनकी बहू व उपेंद्र सिंह की पत्नी रूनी सिंह अपने करीबी विशाल मिश्रा के साथ मिल कर उनके पोते यसराज सिंह को धमकियां दे रहे हैं। विशाल ने उपेंद्र व रूनी सिंह के बेटे व उनके पोते सहित परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या की धमकी दी है। पिता ने उपेंद्र सिंह की हत्या में भी रूनी सिंह और विशाल मिश्रा का हाथ बताया। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। इसे प्रथमदृष्टया इसे पारिवारिक संपत्ति विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें