गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का किया गया नगर भ्रमण
हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा,

हरिणा। हरिणा बस्ती में आयोजित सात दिवसीय श्रीश्री रूद्र महायज्ञ व शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को भक्तों की भीड़ जुटी। शिवलिंग व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। एक ही रंग के परिधान में श्रद्धालु नजर आ रहे थे। सभी बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। धार्मिक जयकारों से पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। बताया कि आज प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मौके पर छोटन रवानी, दुर्गा प्रसाद रवानी, रघुनाथ महतो, मदन मोहन महतो, अध्यक्ष जीवन रवानी, सचिव राजन रवानी, कोषाध्यक्ष भोला रवानी, बैजू महतो, संजय रवानी, जगदीश महतो, वासुदेव रवानी, धनी रवानी, पुरन नापित, आनंद रवानी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।