Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsLeadership Changes in Jharkhand Congress New Appointments in Jharia Municipal Committee

झरिया नगर कांगेस के अध्यक्ष बने श्याम, रत्नेश हटे

झरिया नगर कांग्रेस के अध्यक्ष रत्नेश यादव को हटाकर श्याम कुमार साव को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अन्य नगरों में भी नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सभी नियुक्तियाँ प्रदेश कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 7 April 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
झरिया नगर कांगेस के अध्यक्ष बने श्याम, रत्नेश हटे

झरिया, वरीय संवाददाता। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने झरिया नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से रत्नेश यादव को हटा दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन पर झरिया नगर कांग्रेस का अध्यक्ष श्याम कुमार साव को मनोनीत किया है। इसके अलावा केंदुआ करकेन्द प्रमोद यादव, भूली नगर गंगा वाल्मीकि, कलियासोल शहाबुद्दीन अंसारी, चिरकुंडा नगर शशि भूषण नाथ तिवारी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सभी नियुक्तियां प्रदेश कमेटी के अनुमोदन पर किया गया है। वही पांचो जगह पर कार्यकारी अध्यक्ष भी चुने गए हैं। झरिया नगर कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार यादव को बनाया गया है। केंदुआ करकेंद्र के कार्यकारी अध्यक्ष बिट्टू सिंह, भूली नगर के दीपक कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम कुमार साव, कार्यकारी अध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। दोनों की नियुक्ति पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सह प्रवक्ता शमशेर आलम, प्रदेश कांग्रेस के विशेष आंमत्रित सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुख्तार खान, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव भगत सिंह, सचिव राम जी सिंह, वरिष्ठ नेता भोला सिंह, प्रमोद सिंह, कृष्णा पटेल जिला सचिव फैज अहमद, राजा गुप्ता, मनीभूषन तिवारी, शंकर साव, महेश शर्मा, अजीत कुमार, सादिक अमीन, अरीफ आलम, राजेंद्र साव उर्फ फुकू साव, युवा कांग्रेस महासचिव कमल शर्मा, सुरज वर्मा, गौतम पासवान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें