Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsLand Grabbing Allegations Family Seeks Justice Amid Threats in Mahuda

महिला ने जमीन हड़पने का लगाया आरोप

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा,

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 10 May 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
महिला ने जमीन हड़पने का लगाया आरोप

महुदा। पदुगोड़ा पंचायत के भगतुडीह निवासी शांति देवी ने महुदा थाना में एक लिखित शिकायत देकर कुछ लोगों पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में शांति देवी ने बताया कि उसके परिवार के लोग पिछले 40 वर्षों से जमीन पर खेती कर रहे हैं और घर मकान भी बना हुआ है। उक्त जमीन पर सिविल कोर्ट में दीवानी मुकदमा चल रहा है। उक्त जमीन को हड़पने के लिए जामडीहा निवासी प्रेमचंद्र कुमार, मुचराइडीह निवासी कमलेश पाठक, भुरूंगिया निवासी निर्मल गोप, भगतुडीह निवासी कुंदन गोप एवं डुमरा नेहरू चौक निवासी अनिल सिंह एवं मुराइडीह निवासी राजा यादव द्वारा उसे जमीन हड़पने की धमकी देते हैं।

उसके जमीन पर जेसीबी मशीन चलाने तथा नहीं देने पर जान से मरने की धमकी देते हैं। साथ ही झुठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हैं। उसके परिवार के सभी लोग डरे सहमे हुए हैं। किसी प्रकार की अनहोनी घटना घट सकती है। मेरे परिवार की जान माल की सुरक्षा करें। उन्होंने उक्त लोगों पर कानूनी कारवाई करते हुए न्याय की मांग की है। दुसरे पक्ष के प्रेमचंद्र कुमार ने बताया कि मामला अदालत में चल रहा है। अदालत का जो निर्णय होगा, वह मान्य होगा। जमीन पर जाने और धमकी देने का आरोप सरासर गलत है। इस संबंध में महुदा थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें