भूली डी ब्लॉक में भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा
भूली के डी ब्लॉक सेक्टर 10 में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के लिए शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 251 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कथा 22 से 28 फरवरी तक होगी, जिसमें कथावाचक...

भूली, प्रतिनिधि। भूली डी ब्लॉक सेक्टर 10 के मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 महिलाओं व युवितयों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा कथा स्थल परिसर से शुरू हुई व झारखंड मोड, सी ब्लॉक, ई ब्लॉक, शक्ति मार्केट, डी ब्लॉक सेक्टर एक होते हुए भागवत कथा स्थल पहुंची। जहां पंडित उपेंद्र कृष्ण परासर ने विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच डी ब्लॉक सेक्टर 10 स्थित छठ घाट पर कलश में जल भरण कराया। समिति की जूही शर्मा ने बताया कि 22 से 28 फरवरी तक संध्या तीन बजे से वाराणसी से आए कथावाचक उपेंद्र कृष्ण पारासर श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। एक मार्च को महाप्रसाद का वितरण होगा। आयोजन में राकेश सिन्हा, पंडित गणेश झा, कुंदन मिश्रा, गौरी मिश्रा, विजय सिन्हा, नारी सेवा संघ की अध्यक्ष रंजना शर्मा, उमा शर्मा, अनीता सिन्हा, राजेंद्र सेठ, राजकुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार, नंदन मिश्रा, संतोष कुमार (फूलन), सौरभ दुबे, राजेश सिन्हा, संतोष मंडल, उपेंद्र, ब्रजेश कुमार, चंदन सेठ, देव कुमार, गुड्डू, शुभम दुबे, पंकज कुमार, रजत, शशि पंडित, राजेश कुमार, मानिक, शीतल, टुकटुक, बिट्टू, प्रेम, सोनू, श्रीनाथ, रणधीर पासवान, मनीष झा, अमित सिंह आदि सक्रिय हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।