Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादJharkhand Toto Drivers Protest Dress Code Enforcement with BJP Leader

समस्याओं को ले रागिनी सिंह से मिले टोटो चालक संघ के सदस्य

झरिया में, धनबाद जिला टोटो चालक संघ के सदस्यों ने भाजपा नेता रागिनी सिंह से मिलकर प्रशासन के खिलाफ अपनी समस्याएँ बताई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने दो महीने पहले जारी ड्रेस कोड का आदेश बताया, जिसे सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 19 Sep 2024 08:10 PM
share Share

झरिया। धनबाद जिला टोटो चालक संघ के सदस्यो ने गुरुवार को प्रशासन के मनमाने रवैए से तंग आकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह से झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया। रागिनी सिंह ने दूरभाष पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी एवं ट्रैफिक डीएसपी विधि व्यवथा अरविंद सिंह से बात की। जिसपर जिला परिवहन पदाधिकारी द्विवेदी ने बताया कि टोटो एवं ऑटो रिक्शा चालकों को सरकार द्वारा दो माह पूर्व ड्रेस कोड का आदेश निर्गत किया गया है। सभी चालकों को पहनना अनिवार्य है। डीएसपी ट्रैफिक विधि व्यवस्था ने कहा कि चालको के साथ कोई परेशानी नही होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें