पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए डिवाइस मिलेगा
धनबाद में जिला पर्यटन विभाग को सरकार द्वारा वर्चुअल रियेलिटी (वीआर) डिवाइस दिए जा रहे हैं। ये डिवाइस स्कूल-कॉलेज के छात्रों और पर्यटकों को झारखंड के पर्यटन स्थलों का अनुभव प्रदान करेंगे। डिवाइस पहनने...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पर्यटन स्थल के प्रचार-प्रसार के लिए जिला पर्यटन विभाग को सरकार से एक-एक वीआर (वर्चुअल रियेलिटी) डिवाइस दिया जा रहा है। डिवाइस में झारखंड के पर्यटन स्थलों का वीडियो दिखाया जाएगा। जिले के स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को मुफ्त डिवाइस मिलेगा। जिला पर्यटन विभाग के नोडल पदाधिकारी उमेश लोहारा ने बताया कि यह डिवाइस ऐसा है कि उसे आंख में पहनने के बाद जिस जगह की तस्वीर दिखाई जाएगी, आपको उस जगह पर मौजूद रहने का अहसास होगा। शहर के कई मॉल में बच्चों के लिए वीआर डिवाइस से हॉरर शो दिखाए जाते हैं। धनबाद को एक डिवाइस राज्य पर्यटन निदेशालय से मिलने वाला है। डिवाइस के अंदर झारखंड के जितने भी प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, उसकी तस्वीर और वीडियो डाला रहेगा। जिसमें धनबाद के भी पर्यटन स्थल शामिल हैं। लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार ने यह डिवाइस देने का निर्णय लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।