बस व कंटेनर की टक्कर में चालक घायल
राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि

राजगंज। राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बंगला स्थित फ्लाईओवर पर झारखंड पुलिस का बस व कंटेनर की टक्कर में कंटेनर चालक का पैर टूट गया। वहीं बस चालक बाल बाल बच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस जमशेदपुर से जवान को उतार कर गोविंदपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ता भटकने के कारण बस विपरीत दिशा से फ्लाईओवर पर आ रहा था। इसी बीच बरवाअड्डा की ओर से तोपचाची की ओर जा रही कंटेनर में आमने-सामने से टक्कर हो जाने से कंटेनर के चालक का पैर टूट गया। वहीं बस का चालक बाल बाल बच गया। कंटेनर चालक बेहोश हो जाने के कारण नाम पता नहीं चल पाया है। इधर राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को धनबाद उपचार के लिए भेज दिया, वहीं दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।