केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन चुनाव प्रचार के लिए रांची से पहुंचा दल
धनबाद में केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन झारखंड के चुनाव प्रचार का आयोजन किया गया। राहुल कुमार मुर्मू के नेतृत्व में प्रत्याशियों ने पुलिस कर्मियों से मुलाकात की और मतदान की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस...

धनबाद, वरीय संवाददाता केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन झारखंड रांची का चुनाव अगामी 28 फरवरी का निर्धारित है। इसको लेकर रविवार को झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रत्याशियों का एक दल चुनाव प्रचार के लिए धनबाद पहुंचा। पुलिस लाइन स्थित पुलिस एसोसिएशन कार्यालय में राहुल कुमार मुर्मू के नेतृत्व में सभी प्रत्याशी पुलिस कर्मियों से मिले और मतदान की अपील की। चुनाव प्रचार दौरा के दौरान अपने समर्थन में आम सदस्यों के पास एसोसिएशन की ओर से किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया। इससे पूर्व धनबाद जिला पुलिस, रेल जिला धनबाद, जैप 3 के डेलीगेट प्रतिनिधियों के इनका स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सिह, रवींद्र हांसदा रेल धनबाद अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर सुरेश पासवान, आरएन ठाकुर, अक्षय राम, अवधेश कुमार, मुस्लिम खां, बिनोद उरांव, गंगा सागर ओझा, राकेश पाठक, नूतन मोदी एवं भारी संख्या में सदस्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। चुनाव प्रचार में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रत्याशी राहुल कुमार मुर्मू अध्यक्ष, रोहित कुमार रजक उपाध्यक्ष, अशोक कुमार तिवारी उपाध्यक्ष, संजीव कुमार महामंत्री, संतोष कुमार महतो संयुक्त सचिव, राकेश कुमार पांडेय संयुक्त सचिव, मंटू कुमार संगठन सचिव पहुंचे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।