अप्रैल में सर्वाधिक राजस्व प्राप्त कर झारखंड ने की ठोस शुरुआत
धनबाद में अप्रैल 2025 में झारखंड ने कोल इंडिया से 1397.41 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जो कुल 27.58 प्रतिशत है। कोल इंडिया ने इस महीने कुल 5066.61 करोड़ रुपये का भुगतान किया। जबकि रॉयल्टी में...

धनबाद, मुकेश सिंह अप्रैल महीने में झारखंड ने सर्वाधिक कोयला राजस्व प्राप्त कर वित्तीय वर्ष 2025 की बेहतर शुरुआत की है। कोल इंडिया की ओर से भुगतान किए गए कुल राजस्व में झारखंड को 27.58 प्रतिशत प्राप्त हुआ है। कोयला मंत्रालय की ओर से कोल इंडिया की ओर से भुगतान किए राजस्व पर जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 में कोल इंडिया ने विभिन्न मद में 5066.61 करोड़ राजस्व का भुगतान किया। इसमें झारखंड को 1397.41 करोड़ प्राप्त हुआ, जो कोल इंडिया से भुगतान किए गए कुल राजस्व का 27.58 प्रतिशत है। रॉयल्टी मद में झारखंड को 272.79 करोड़ एवं डीएमएफटी मद में 82.44 करोड़ प्राप्त हुआ है।
कोयला बहुल किसी अन्य राज्य से यह ज्यादा है। रॉयल्टी के रूप में ओडिशा को 229.29 करोड़, छत्तीसगढ़ को 121.51 करोड़ एवं मध्य प्रदेश को 116.14 करोड़ प्राप्त हुआ है। 2024 अप्रैल के मुकाबले रॉयल्टी-डीएमएफटी में कमी अप्रैल 2025 में रॉयल्टी मद में कोल इंडिया ने 836.12 करोड़ भुगतान किया। वहीं 2024 अप्रैल महीने में 885.89 करोड़ भुगतान किया था। इसी तरह डीएमएफटी मद में अप्रैल 2025 में 321.21 करोड़ भुगतान किया गया। 2024 में 344.85 करोड़ भुगतान किया गया था। हालांकि कुल राजस्व भुगतान, जिसमें जीएसटी सहित अन्य कर शामिल हैं, के आधार पर कोल इंडिया ने अप्रैल 2024 के मुकाबले अप्रैल 2025 में ज्यादा भुगतान किया है। आंकड़े के अनुसार अप्रैल 2025 में कोल इंडिया ने कुल राजस्व 5,066.61 करोड़ भुगतान किया है। वहीं अप्रैल 2024 में 4757.04 करोड़ किया था। ...... अप्रैल में कोल इंडिया से किस राज्य को कितना मिला राज्य राजस्व प्रतिशत झारखंड 1397.41 27.58 ओडिशा 1089.93 21.51 छत्तीसगढ़ 919.75 18.15 मध्य प्रदेश 770.02 15.20 महाराष्ट्र 466.68 09.21 पश्चिम बंगाल 353.00 06.97
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।