Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Holi Milaan Ceremony Jharia Community Celebrates Harmony and Togetherness

झरिया में नई समाज के होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल

झरिया प्रखंड नाई समाज संघ ने मंगलवार को बालू गद्दा झरिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा धर्मदास की पूजा से हुई, इसके बाद रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। सभी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 5 March 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
झरिया में नई समाज के होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल

झरिया। झरिया प्रखंड नाई समाज संघ का धर्मदास बाबा सह नारायणी माता मंदिर बालू गद्दा झरिया में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने बाबा धर्मदास की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शांति एवं सौहार्द बनाते हुए इस वर्ष होली मनाने की सभी से अपील की गई। इस मौके पर फगुआ गीत गाए गए। कार्यक्रम में झरिया प्रखंड अध्यक्ष मोहन ठाकुर, सचिव प्रदीप ठाकुर, संचालनकर्ता डॉ एमके ठाकुर, डॉ सत्यनारायण शर्मा, संजय ठाकुर, अरविंद ठाकुर, महेंद्र शर्मा, जीतेंद्र ठाकुर, लालधारी शर्मा, भूषण शर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद शर्मा, मंटू ठाकुर, कर्पूरी ठाकुर, पन्नालाल शर्मा, उमेश शर्मा, विक्की शर्मा, सुधीर शर्मा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें