कैरम प्रतियोगिता में ऊंगलियों का कमाल दिखाएंगे स्कूली बच्चे
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक होगी। प्रखंड स्तरीय...

धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एकल व युगल प्रतियोगिता स्कूल स्तर से लेकर राज्यस्तरीय होगी। मंगलवार को विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता होगी। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। प्रखंड स्तरीय कैरम 8 मई, जिलास्तरीय 14 मई व राज्यस्तरीय 17 से 18 मई को रांची में प्रस्तावित है। राज्य मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किया है। अंडर 17 गर्ल्स व ब्वॉय कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की आयु गणना एक जनवरी 2009 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक तथा अंडर 19 में एक जनवरी 2007 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है।
छात्र-छात्राओं का स्कूलों का नियमित विद्यार्थी होना जरूरी है। जिला कार्यालय ने सभी स्कूलों को जारी निर्देश में कहा है कि आयोजन सुनिश्चित कराते हुए ससमय रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। प्रतियोगिता कराने के लिए निजी स्कूलों को भी निर्देश दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।