Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand ATS Intensifies Investigation into Hizb ut-Tahrir Terror Group Arrests

आंतकी कनेक्शन में गिरफ्तार आयान के पास दो दिन पहले पहुंचा था पिस्टल

झारखंड एटीएस ने वासेपुर में हिज्ब उत तहरीर से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज कर दी है। जांच में पता चला है कि आयान जावेद को गिरफ्तारी से पहले पिस्टल मिली थी। शबनम परवीन को झारखंड मॉड्यूल...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 30 April 2025 06:34 AM
share Share
Follow Us on
आंतकी कनेक्शन में गिरफ्तार आयान के पास दो दिन पहले पहुंचा था पिस्टल

रांची, वरीय संवाददाता वासेपुर से गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर से जुड़े संदिग्धों के मामले में झारखंड एटीएस ने जांच तेज कर दी है। जांच में एटीएस को पता चला है कि आयान जावेद को गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही पिस्टल मिली थी, जिसे एटीएस ने जब्त किया था। इस पिस्टल में यूएसए मेड लिखा है।

प्रारंभिक जांच में हथियार के विदेशी होने की बात कही जा रही है। एटीएस ने शनिवार को वासेपुर अलीनगर से 21 वर्षीय गुलफाम हसन, भूली के शमशेर नगर से 21 वर्षीय आयान जावेद, आयान की 20 वर्षीय पत्नी शबनम परवीन और 20 वर्षीय शहजाद आलम को गिरफ्तार किया था। एटीएस संदिग्ध के मोबाइल पर मैसेज भेजनेवालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसके दूसरे राज्यों या फिर विरोधी कनेक्शन के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

---

झारखंड मॉड्यूल को संचालित करती थी शबनम

हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध आयान जावेद की पत्नी शबनम परवीन को मास्टरमाइंड माना जा रहा है। वह झारखंड में संगठन को संचालित करती है। उसके मोबाइल से एटीएस को कई अहम जानकारी मिली है। एटीएस एसपी ऋषभ झा ने बताया कि पहले तो शबनम शक के घेरे में नहीं थी, लेकिन जब उसके मोबाइल की जांच हुई तो एटीएस की टीम भी हैरान रह गई। आरोपी के मोबाइल में कई ऐसे तथ्य पाए गए हैं, जो बेहद आपत्तिजनक हैं। संदिग्ध के मोबाइल से जानकारी मिली है कि वह लगातार अपने आसपास के लोगों को भी जिहाद के लिए भड़का रही थी। उसके मोबाइल पर देश विरोधी मैसेज भी मिले हैं। सिर कटी लाश और कत्ल के तरीका को बताने वाले मैसेज भी उसके मोबाइल में थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें