डीजे वाहन जब्त करने पर झरिया थाना में अखाड़ा दलों ने जताया विरोध
झरिया में रामनवमी पर डीजे बजाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है। झरिया थाना परिसर में पुलिस और अखाड़ा सदस्यों के बीच वार्ता हुई, जिसमें कम आवाज में बाजा बजाने पर सहमति बनी है। सिटी एसपी ने कहा कि...

झरिया, प्रतिनिधि। रामनवमी में जिला प्रशासन ने डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया है। वही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए झरिया थाना परिसर में सिटी एसपी अजीत कुमार दंडाधिकारियों के साथ मौजूद थे। झरिया पुलिस ने रविवार को थाना मोड़ के समीप से स्टार डीजे वाहन को जब्त कर लिया। सूचना मिलते ही लव कुशअखाड़ा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल सहित अन्य अखाड़ा के सदस्य भारी संख्या में झरिया थाना पहुंच गए। मौजूद लोगों ने थाना परिसर में ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिसको लेकर माहौल गर्म हो गया। सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम मौके पर पहुंचकर अखाड़ा सदस्यों को किसी तरह समझा कर मामला शांत कराया। थाना परिसर में मौजूद सिटी एसपी व अखाड़ा सदस्यों के बीच वार्ता हुई। अखाड़ा सदस्यों ने बताया कि वार्ता में वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर अखाड़ा व शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कम आवाज में बाजा बजाने पर सहमति बनी है। बेस बाक्स बजाने पर रोक लगाया गया है। जिसका हमलोग पालन करेंगे।
अजीत कुमार, सिटी एसपी--रामनवमी त्योहार के दौरान सरकार द्वारा मिले गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। अखाड़ा जुलूस के दौरान किसी प्रकार का डीजे नही बजेगा। लिखित आवेदन के आधार पर फिलहाल डीजे वाहन को छोड़ गया है। नियम का पालन नही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।