Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGrandparents Day Celebrated at Local PM Shri Kendriya Vidyalaya with Cultural Programs and Olympiad Awards

स्कूल में मना ग्रैंड पैरेंट्स सम्मान दिवस

गोमो में स्थानीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को ग्रैंड पैरेंट्स सम्मान दिवस मनाया गया। सभी दादा-दादी का तिलक कर स्वागत किया गया। प्राचार्य विभूति भूषण पांडेय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 16 Feb 2025 04:08 AM
share Share
Follow Us on
स्कूल में मना ग्रैंड पैरेंट्स सम्मान दिवस

गोमो, प्रतिनिधि। स्थानीय पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में शनिवार को विद्यालय परिसर ग्रैंड पैरेंट्स सम्मान दिवस धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रैंड पैरेंट्स को तिलक लगाकर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विभूति भूषण पांडेय, रेणु कुमारी व शांभवी सिंह ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य विभूति भूषण पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे घरों में दादा, दादी, नाना, नानी बरगद पेड़ की तरह हमें छांव देते हैं। विद्यालय में ओलंपियाड का भी आयोजन किया गया। जिसमें सफल प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें