जय श्री श्याम के जयकारे के साथ झरिया में निकली भव्य व विशाल निसान शोभा यात्रा
-निसान शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू, -निसान शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू, - काशी का

झरिया, प्रतिनिधि। झरिया के श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर रविवार को झरिया में भव्य व विशाल निसान शोभा यात्रा निकाली गई। निसान शोभा यात्रा में फागण आयो रे सावरियां तेरी याद सतावे रे..., आयो फागणियों रंगीलो, झाला देवे सावरो..., सुण डपली की तान, घूमर घाले सावरो.., आयो फागणियों रंगीलो.. आदि जैसे भजनों पर श्याम भक्त नाचते झूमते रहे। हर तरफ एक ही नाम जय श्री श्याम, जय श्री श्याम एक नारा, हारे का सहारा श्री श्याम हमारा... लगता रहा। सर्व प्रथम पंडित कैलाश पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय ने मंत्रोच्चारण के साथ निसान पूजन कराया। यहां पर यजमान के रूप में प्रेम गोयल, कोलकता के विक्की छापरिया सपरिवार बैठे थे। निसान पूजन के बाद खुले वाहन पर फूलों से सुशोभित बाबा का भव्य दरवार व बैंड बाजा व सुनामी बैंड के साथ निसान शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। 151 चांदी के और 7551 रंग बिरंगे कपड़ों का निसान लेकर श्याम भक्तों की टोली निकली। जो लाल बाजार, लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड़, चार नम्बर मोड़, धर्मशाला रोड होते हुए बोरा पट्टी गेट से मंदिर पहुंची। प्रेम गोयल व विकास छापरिया ने पहला निसान अर्पण किया। इसके बाद बारी बारी से भक्तों ने निसान अर्पण किया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी बाबा की पूजा अर्चना कर परिवार व कोयलांचल के लिए आशीर्वाद मांगा। शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए बेंगलुरू, दिल्ली, कोलकाता, ओड़िसा, पश्चिम बंगाल, बिहार सहित कई राज्यों से श्याम भक्त आए हुए है। निसान यात्रा को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के रघुवीर गोयल, शिवकुमार अग्रवाल, नवीन पोद्दार, आलोक लोयलका, राजेश तुलस्यान, नरेश अग्रवाल, धर्म प्रकाश खेतान, आलोक अग्रवाल, विवेक सिंघल, संदीप कथूरिया, अभिषेक अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, आयुष जलान, रमेश लोयलका, कैलाश लोयलका, यशवंत, संजय केडिया सहित सभी सदस्यों की सराहनीय योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।