Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGrand Kalash Yatra Marks 47th Santoshi Puja Festival in Sijua

संतोषी पूजा को लेकर निकली कलश यात्रा

सिजुआ, प्रतिनिधि।सिजुआ, प्रतिनिधि।सिजुआ, प्रतिनिधि।सिजुआ, प्रतिनिधि।सिजुआ, प्रतिनिधि।सिजुआ, प्रतिनिधि।सिजुआ, प्रतिनिधि।सिजुआ, प्रतिनिधि।सिजुआ, प्रतिनि

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 7 March 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
संतोषी पूजा को लेकर निकली कलश यात्रा

सिजुआ। टाटा सिजुआ एक नंबर में आयोजित 47 वें पांच दिवसीय संतोषी पूजा महोत्सव को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ 101 महिलाएं व युवतियां सिर पर मिट्टी का कलश लेकर जयकारा लगाते चल रही थी। कुंवारी कन्या माथे पर कलश एवं 51 महिला पुरूष हाथो में निशान लेकर चल रहे थे। टाटा भेलाटांड़ स्थित जोड़ियां से पंडित मनोहर पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ कलशो में जल भरण कराया। तत्पश्चात सभी श्रद्धालु उसी मार्ग से संतोषी मंदिर पहुंचे और कलशो को स्थापित किया गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओ के लिए जगह जगह पेयजल शर्बत की व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव का समापन 10 मार्च को होगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।‌ महोत्सव में 9 मार्च को प्रसिद्ध बॉलीवुड भजन गायिका पल्लवी झा भजन प्रस्तुत करेगी। मौके पर यजमान गंगा हरि, अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव सुरेंद्र नोनिया, मुखलाल हरि, मनोज भुईया, महेंद्र राजवंशी, अनील राजवंशी, अमन कुमार, किशन कुमार, दीपक तुरी, सोनू कुमार, सूरज चौहान, राजेश हरि, रूपेश कुमार आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें