Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGrand Celebration of Balaji Temple s 37th Anniversary in Dhanbad

बालाजी के सहस्त्रनाम के उद्घोष के साथ दिव्य अभिषेक

धनबाद में जगजीवन नगर स्थित बालाजी मंदिर के 37वें वार्षिकोत्सव पर भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों की उद्घोषणा हुई। दो दिवसीय कार्यक्रम में भक्तों ने पूजन और अभिषेक में भाग लिया। दक्षिण भारतीय वाद्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 9 March 2025 05:08 AM
share Share
Follow Us on
बालाजी के सहस्त्रनाम के उद्घोष के साथ दिव्य अभिषेक

धनबाद, वरीय संवाददाता भगवान विष्णु (बालाजी) के सहस्त्र नामों की उद्घोषणा से जगजीवन नगर गुंजायमान रहा। मौका था जगजीवन नगर स्थित बालाजी मंदिर के 37वें वार्षिकोत्सव का। वेंकेटेश्वर टेंपल कमेटी (बालाजी मंदिर) के लोग इसे ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की प्रात: बेला में सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में बालाजी के 1008 नामों के उच्चारण के साथ भगवान का आह्वान किया गया। भगवान के एक-एक नाम की उदघोषणा पर भक्त जयकारे लगा रहे थे। भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों की उद्घोषणा और जयकारे से बालाजी मंदिर ही नहीं, पूरा जगजीवन नगर गुंजायमान हुआ। इससे पूर्व मंदिर कमेटी की ओर से सुप्रभात सेवा किया गया।

पंचामृत से हुआ बालाजी का दिव्य अभिषेक

प्रात: पूजन के बाद भगवान का दिव्य अभिषेक किया गया। दिन के 10.45 बजे अभिषेक का अनुष्ठान शुरू हुआ। अभिषेक देखने के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। तिरुपति तिरुमला देवस्थान से आए पुरोहित श्रीनिवास आचार्य के नेतृत्व में पुजारियों के दल ने मंत्रोच्चार के साथ बालाजी को चंदन और हल्दी का लेप लगाया। दूध, दही, नारियल पानी, मधु पंचामृत से अभिषेक करा कर भगवान विष्णु को कपूर की तिलक से सजाकर पूजा अर्चना की गई।

दक्षिण भारतीय वाद्ययंत्रों से गूंजा जगजीवन नगर

दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रों नादस्वरम, शहनाई एवं मृदंग की धुन से पूरा माहौल विष्णुमय हो गया। संध्या में विशेष पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान को भोग निवेदन किया गया। रविवार को श्रीवारी कल्याणम का अनुष्ठान होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें