भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ गायत्री शक्ति पीठ बस्ताकोला में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू
विधायक रागिनी सिंह के पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे, झांकी के साथ निकली थी मंगल कलश यात्राविधायक रागिनी सिंह के पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे, झांकी के

झरिया। झरिया के बस्ताकोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार धनबाद जिला की ओर से चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा शुरू किया गया है। अनुष्ठान शुरू करने से पूर्व सोमवार की सुबह भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मंगल कलश यात्रा का विधिवत पूजन शक्तिपीठ में किया गया। इसके बाद झरिया विधायक रागिनी सिंह ने गुरुदेव, गुरु माता एवं मां गायत्री का पूजन किया। उसके बाद कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में बैंड बाजा, शिवजी जी की मूर्ति, बजरंगबली, शंकर भगवान के वेष में झांकी आगे आगे चल रही थी। पीछे 251 महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए चल रहे थी। कई परिजन धर्म ध्वज लिए थे। यज्ञशाला से निकली कलश यात्रा धनसार मोड़ होते हुए वापस हुई। कलश की आरती की गई। भक्तों के बीच फल वितरण किया गया। अमृतासन की व्यवस्था की गई थी।
गायत्री महायज्ञ के दौरान मौसम और वातावरण भी अनुकूल रहा। जिससे गायत्री परिवार के लोग काफी खुश थे। सभी गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य की कृपा मान रहे थे। गायत्री कुंज के टोली नायक गणेश चंद्रवंशी, कार्तिक मांडवी गायक, श्री राम मांडवी तबला वादक तथा गणेश ठाकुर चार दिवसीय कार्यक्रम को संपन्न करेंगे। इस दौरान जयकारे भी लगाए जा रहे थे। रोकनी है बर्बादी तो बंद करो खर्चीली शादी, छोटे-मोटे कम करो भीख मांगना बंद करो, व्यक्ति की शक्ति नारी है परिवर्तन की शक्ति नारी है, नित्य प्रति ध्यान करेंगे अपनी प्रतिभा प्रखर करेंगे.. आदि उद्घोष लगाए गए। आयोजन को सफल बनाने में विभूति शरण सिंह, एके गौतम, सुरेंद्र प्रसाद, हरिशचंद्र मिश्रा, मधुरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, विनोद कुमार साव, विमल चंद्र दास, नरेश भट्ट, वीर जवाहर, ममता सिंह, जय श्री, नमिता देवी, दुलारी पाठक, उमा शर्मा, भूपेंद्र शर्मा अधिवक्ता, आरती शर्मा जिला मीडिया प्रभारी सहित गायत्री परिवार के सदस्य लगे हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।