Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Players Shine at Jharkhand State Wushu Championship

झारखंड वुशू चैंपियनशिप में धनबाद ने जीते नौ पदक

धनबाद के खिलाड़ियों ने 10-11 मई को नामकुम स्थित आरके आनंद लोन बॉल स्टेडियम में आयोजित झारखंड राज्यस्तरीय वुशू चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयुष कुमार महतो ने 9-11 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 12 May 2025 05:49 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड वुशू चैंपियनशिप में धनबाद ने जीते नौ पदक

धनबाद, प्रमुख संवाददाता नामकुम स्थित आरके आनंद लोन बॉल स्टेडियम में 10-11 मई को आयोजित झारखंड राज्यस्तरीय वुशू चैंपियनशिप में धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 9-11 आयु वर्ग बालकों में आयुष कुमार महतो ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। आशीष कुमार और यश कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में श्रीति शर्मा (36-38 किग्रा) और साक्षी कुमारी (38-40 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किए। 12 से 14 आयु वर्ग बालिकाओं में अलीका खान (42-45 किग्रा), कृषि कुमारी (62-65 किग्रा) व आंचल कुमारी (60-65 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते, जबकि कृति कुमारी (56-60 किग्रा) ने रजत पदक प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर धनबाद जिला वुशू संघ के अध्यक्ष तेज प्रकाश मिश्रा, महासचिव दिनेश यादव, महावीर प्रसाद महतो, महेंद्र प्रताप सहित सभी अधिकारियों व प्रशिक्षकों खुशबू कुमारी, मोनू कुमार, राहुल, आनंद प्रकाश महतो, अभिमन्यु कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें