Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Municipal Corporation Cracks Down on Illegal Water Connections

अवैध पानी कनेक्शन रखने वाले बड़े नामों पर शिकंजा कसेगा निगम

धनबाद नगर निगम ने अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया है। पिछले तीन दिनों में दो बड़े संस्थानों पर कार्रवाई की गई है। मधुलिका स्वीट्स पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। निगम अब अवैध...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 10 March 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
अवैध पानी कनेक्शन रखने वाले बड़े नामों पर शिकंजा कसेगा निगम

धनबाद, प्रमुख संवाददाता शहर में अवैध पानी कनेक्शन के खिलाफ नगर निगम पिछले एक हफ्ते से अभियान चला रहा है। पिछले तीन दिनों में दो बड़े संस्थानों में नगर निगम की जांच से अवैध कनेक्शन वालों में हड़कंप है। मधुलिका स्वीट्स पर 50 हजार रुपए का जुर्माना अवैध कनेक्शन के लिए निगम ने किया है। वहीं असर्फी द्वारा कागज नहीं दिखाने पर नोटिस दिया गया है।

धनबाद नगर निगम अब ऐसे बड़े नामों की सूची बना रहा है, जो अवैध वाटर कनेक्शन रखे हुए हैं। नगर निगम की जांच टीम होली के बाद अभियान में तेजी लाएगी। शहर में 20 हजार से अधिक अवैध वाटर कनेक्शन हैं। नगर निगम इनके खिलाफ अब जांच में तेजी लाएगा। वार्ड नंबर 20-25 तक में अवैध वाटर कनेक्शन की संख्या अधिक है। निगम ने अभियान की शुरुआत भी इन्हीं इलाकों से की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने अवैध वाटर कनेक्शन के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

----------

प्लंबर की मिलीभगत से शहर में अवैध कनेक्शन का खेल

शहर में अवैध पानी कनेक्शन के खेल में नगर निगम के अधिकृत प्लंबर शामिल हैं। उनकी मिलीभगत से ही राइजिंग पाइप से कनेक्शन दिया जा रहा है। नगर निगम अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई तो कर रहा है लेकिन कनेक्शन करने वालों की पहचान नहीं कर रहा है। अवैध कनेक्शन के नाम पर हर माह लाखों की कमाई हो रही है। कई इलाके में पार्षद भी इसमें शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।