Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Jail Inspection by IG Sudarshan Kumar Mandal Security and Space Concerns Raised

धनबाद जेल को घनी आबादी से स्थानांतरण का प्रस्ताव

धनबाद, जेल आईजी सुदर्शन कुमार मंडल ने धनबाद जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, और खाद्य सामग्री की स्थिति का आकलन किया। मंडल ने बताया कि जेल में कैदियों की संख्या के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 5 April 2025 06:57 AM
share Share
Follow Us on
धनबाद जेल को घनी आबादी से स्थानांतरण का प्रस्ताव

धनबाद, वरीय संवाददाता जेल आईजी सुदर्शन कुमार मंडल शुक्रवार की सुबह धनबाद जेल पहुंचे। जेल का निरीक्षण किया। जेल की सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, खाद्य सामग्री, मैनपावर और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। बाद में उन्होंने जेल के अधिकारियों को खामियों से संबंधित दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों की संख्या के अनुरूप सुरक्षा गार्ड और जेल के क्षेत्रफल की भी जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। वहीं डिप्टेशन पर जेल अधिक्षक के पद पर भी विचार किया गया।

जेल के शिफ्टिंग के लिए आया है प्रस्ताव

निरीक्षण के बाद जेल आईजी ने कहा कि अन्य व्यवस्था तो संतोषजनक है लेकिन यहां अमूमन जितने कैदी होते हैं उसके अनुरूप धनबाद जेल के पास क्षेत्रफल नहीं है। वहीं सुरक्षा गार्ड की कमी से मंडल कारा पहले से जूझ रहा है। इन व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार की जरूरत है। कहा कि जेल के आसपास घनी आबादी है। इससे जैमर की सटीकता प्रभावित होती है। वहीं कुछ घर तो इतने नजदीक हैं कि आसानी से सामान अंदर बाहर किया जा सकता है।

जेल आईजी ने बताया कि धनबाद मंडल कारा की शिफ्टिंग के प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। वर्ष 2016-17 में बरवाअड्डा के पंडुकी में धनबाद जेल के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। बाद में किसी कारणवश मामला ठंडा पड़ गया। जेल मैनुअल के अनुसार धनबाद मंडल कारा के लिए 25 से 30 एकड़ जमीन की जरूरत है। जमीन की तलाश कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और शिफ्टिंग को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद में फिलहाल 566 बंदी :

हालिया रिपोर्ट के अनुसार धनबाद मंडल कारा में कुल 566 बंदी हैं। सजायाफ्ता पुरुष बंदी में 62 और महिला तीन है। वहीं विचाराधीन बंदी में पुरुषों की संख्या 485 और महिलाओं की संख्या 16 है। जबकी धनबाद जेल की क्षमता पुरुषों के लिए 831 और महिलाओं के लिए 25 कुल 856 है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें