आज से चलेगी लू, चार दिनों में पारा पहुंचेगा 42 डिग्री
धनबाद में पिछले दस दिनों से बारिश के कारण गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था, लेकिन अब तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। इससे लोग बीमार हो रहे हैं और मौसमी...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता पिछले दस दिनों से हर दिन हो रही बारिश से धनबाद में गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। अब गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। धनबाद का पारा धीरे-धीरे चढ़कर 42 डिग्री तक पहुंचेगा। धनबाद में शनिवार से लू चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शुक्रवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। दिन में गर्मी की वजह से लोग परेशान रहे। अचानक बढ़ी गर्मी से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। कभी ठंड तो कभी गर्मी की वजह से मौसमी बीमारियां हो रही हैं। सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। एक हफ्ते धनबाद का अधिकतम तापमान बारिश की वजह से घटकर 26 डिग्री तक पहुंच गया था।
मई के दूसरे हफ्ते में अब गर्मी की रफ्तार बढ़ेगी। हालांकि बीच में एक-दो दिन हल्की बारिश की भी संभावना है, लेकिन इससे बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है। 14-15 मई को हल्की बारिश की संभावना है। 12 मई को धनबाद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचेगा। अधिकतम तापमान बढ़ने से फिर से गर्मी बढ़ेगी और लू चलेगी। शहर के पब्लिक स्कूलों में अभी गर्मी छुट्टी नहीं हुई है, ऐसे में बच्चों की भी परेशानी बढ़ सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।