धनबाद के आठ गांवों में होगी प्राकृतिक खेती
धनबाद के आठ गांवों में प्राकृतिक खेती की शुरुआत की जाएगी। किसान गुड़गांव में पद्मश्री पुरस्कार विजेता डॉ रामकुमार सिंह से ट्रेनिंग लेंगे। ट्रेनिंग के बाद, ये किसान अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती की...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद के आठ गांवों में प्राकृतिक खेती होगी। खेती की ट्रेनिंग के लिए धनबाद के किसान गुड़गांव जाएंगे, जहां कृषि के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार विजेता डॉ रामकुमार सिंह ट्रेनिंग देंगे। किसान धनबाद आकर दूसरे किसानों को प्रशिक्षण देंगे। जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत धनबाद के गांवों का चयन किया गया है। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। बाघमारा के खोनाठी, टुंडी के बेनागड़िया, गोविंदपुर के रोतरा, बलियापुर के सालपातरा, धनबाद के गोपीनाथडीह और कलियासोल के अंखद्वारा गांव में प्राकृतिक खेती होगी। बीज से लेकर खाद तक गांव में ही तैयार किए जाएंगे और फिर उससे फसल पैदा की जाएगी। गांव में जानवरों के गोबर और गोमूत्र, पत्ते से खाद तैयार कर खेतों में डाली जाएगी। इसमें हाइब्रिड बीज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। योजना का मकसद है कि गांव के अंदर जो रिसोर्स मौजूद हैं उनसे ही खेती कर अपनी उत्पादकता को बढ़ाने का काम किसान करेंगे।
कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग लेने जाएंगे किसान: धनबाद के दो किसानों का चयन योजना के तहत किया गया है। जीशू और मनोज हरियाणा के कुरुक्षेत्र जाकर प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग लेंगे। वहां पद्मश्री पुरस्कार विजेता डॉ रामकुमार सिंह बड़े पैमाने पर प्राकृति खेती केंद्र चलाते हैं। साथ ही प्राकृतिक खेती पर रिसर्च इंस्टीच्यूट भी चलाते हैं। दोनों किसान वापस आकर धनबाद के गांवों में प्राकृतिक खेती की शुरुआत करवाएंगे। दूसरे किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग भी देंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।