अभिषेक बने डीईओ, निशु का रांची तबादला
धनबाद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की डीईओ निशु कुमारी का तबादला रांची के डायट में प्राचार्य के पद पर हुआ है। अभिषेक झा को नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा...

धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीईओ धनबाद निशु कुमारी का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रातू रांची के प्राचार्य पद पर तबादला हो गया है। वहीं अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा (प्रतिनियुक्ति झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची) अभिषेक झा को स्थानांतरित कर धनबाद का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को कई शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है। डीईओ हजारीबाग को अपने कार्यों के अतिरिक्त क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग व प्राचार्य इंदिया गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। धनबाद में काम करने का मौका मिला : डीईओ निशु कुमारी ने कहा कि धनबाद में काम करने का मौका मिला। स्कूलों में आधारभूत सुविधा बढ़ोतरी के लिए कई काम किया। इसके लिए डीएमएफटी मद से प्रयास किए गए। शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, कार्यालय कर्मियों समेत अन्य सभी का सहयोग मिला।
जल्द देंगे योगदान : नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने कहा कि वे जल्द योगदान देंगे। शिक्षा की बेहतरी व क्वालिटी एजुकेशन प्राथमिकता होगी। बोकारो में उनकी प्रारंभिक पढ़ाई हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।