धनबाद जेल से फरार दुष्कर्मी देवा भुईंया साढ़े तीन साल बाद गिरफ्तार
लोयाबाद पुलिस ने तीन साल पहले धनबाद जेल से फरार हुए देवा भुईंया को गिरफ्तार किया। देवा ने 29 जुलाई 2021 को गैंगरेप के आरोपी के साथ जेल तोड़ी थी। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले हैं और हाल ही में किशोरी से...

लोयाबाद, प्रतिनिधि धनबाद जेल की सुरक्षाकर्मियों का चकमा देकर साढ़े तीन साल पहले फरार हुए देवा भुईंया को लोयाबाद पुलिस ने दबोच लिया। 29 जुलाई 2021 की रात गैंगरेप के आरोपी अंकित रवानी के साथ धनबाद जेल के वार्ड की खिड़की तोड़ कर देवा भुईंया फरार हुआ था। फरारी में ही उसे तीन माह पहले 20 सितंबर को किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले 20 साल कैद की सजा हुई है। वह कई अन्य कांडों का भी आरोपी रहा है।
प्रेस वार्ता कर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। थाना प्रभारी ने बताया कि देवा भुईंया ने विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है। बुधवार को देवा अपने पुराने घर सेंद्रा 10 नंबर आया हुआ था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह हजारीबाग में छिप कर रह रहा है। बार-बार वह अपना ठिकाना बदलता रहता था। कोर्ट से उसके खिलाफ लाल वारंट जारी था। लोयाबाद थाना में उसके खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में वर्ष 2019 में दो मामले दर्ज हुए थे। इसी तरह केंदुआडीह में एक मामला दर्ज था। कतरास, राजगंज और ईस्ट बसुरिया के कांडों में भी उसका नाम आया था। उसने पूछताछ में बताया कि वह किसी गिरोह के लिए काम कर रहा था। पुलिस उससे मिली जानकारी का सत्यापन कर रही है। गिरफ्तारी टीम में एसआई राहुल कुमार सिंह, हवलदार ललित उरांव आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।