Debate Competition at Saraswati Vidya Mandir Students Discuss Smartphone Impact वाद विवाद प्रतियोगिता में दीशिता, नंदिनी, हिमांशी आडवाणी विजेता, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDebate Competition at Saraswati Vidya Mandir Students Discuss Smartphone Impact

वाद विवाद प्रतियोगिता में दीशिता, नंदिनी, हिमांशी आडवाणी विजेता

धनबाद में सरस्वती विद्या मंदिर बालिका विभाग में सोमवार को अंतर सदन विद्यालयी अंग्रेजी वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विषय 'स्मार्टफोन आपको स्मार्ट बनाते हैं' पर छात्राओं ने विचार प्रस्तुत किए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 29 April 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
वाद विवाद प्रतियोगिता में दीशिता, नंदिनी, हिमांशी आडवाणी विजेता

धनबाद, मुख्य संवाददाता राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर बालिका विभाग में सोमवार को अंतर सदन विद्यालयी अंग्रेजी वाद- विवाद प्रतियोगिता हुई। स्मार्टफोन आपको स्मार्ट बनाते हैं विषय के पक्ष और विपक्ष में छात्राओं ने अपने-अपने विचार सभी के सामने रखा। प्रतियोगिता में चारों सदनों की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान सिंधु सदन की दीशिता, नंदिनी राठौर, हिमांशी आडवाणी को मिला। दूसरे स्थान पर गोदावरी सदन की सोनल बनर्जी, देवोश्री मुखर्जी तथा अस्मिता गोराईं रहीं।

प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चों की बुद्धि कुशाग्र होती है। उप प्राचार्य लीला सिंह ने विजेता बच्चियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक संजय पात्रा, विनय नारायण राय, मौसमी घोष थे। कार्यक्रम में अंग्रेजी की वरीय शिक्षक शरद लक्ष्मी बनर्जी समेत अन्य सक्रिय रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।