डीएवी कोयलानगर में एकल व समूह गीत की मनमोहक प्रस्तुति
धनबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर सदन एकल एवं समूह गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा 6 से 8 के छात्रों ने हिस्सा लिया। वल्लभी सदन की सुदेशना राय ने एकल प्रतियोगिता में पहला स्थान...

धनबाद, मुख्य संवाददाता डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में शनिवार को अंतर सदन एकल एवं समूह गीत प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। चारों सदनों के चयनित छात्रों ने उत्साहपूर्ण वातावरण में बढ़-चढ़ कर अपनी प्रतिभा दिखाई। अपने मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में रचनात्मक कौशल दिखाने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल कला को बढ़ावा देना है, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी विकसित करना है। एकल गीत प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से वल्लभी सदन की सुदेशना राय प्रथम, तक्षशिला सदन से नितिशा नीरज द्वितीय, पंखुड़ी विक्रमशिला सदन की तृतीय स्थान पर रही।
वहीं दूसरी ओर समूह गान प्रतियोगिता में वल्लभी सदन प्रथम स्थान, तक्षशिला सदन द्वितीय स्थान तथा विक्रमशिला एवं नालंदा सदन तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक चंदन कुमार सिंह और अभिषेक कुमार थे। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार पांडेय ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।