बुधन हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश
धनबाद में बुधन मंडल की गोली मारकर हत्या के मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया गया। बुधन मंडल 21 सितंबर को अपने होटल से घर लौटते समय अपराधियों के द्वारा गोली मारे जाने से घायल...

धनबाद, प्रतिनिधि। अदालत में गुरुवार को सिंह मेंशन समर्थक बुधन मंडल की गोली मार कर हत्या के मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया। झरिया थाना क्षेत्र में विक्ट्री कोलियरी के पास 21 सितंबर-2024 की रात अपराधियों ने बुधन मंडल उर्फ भीम कुमार मंडल को गोली मार दी थी। घटना के समय बुधन मंडल धनसार थाने के समीप अपने होटल से खाना लेकर बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान विक्ट्री कोलियरी की बस्ती के पास पीछे से अपराधियों ने उनपर गोली चला दी थी। नावाडीह के एक अस्पताल से इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाने के दौरान बुधन की मौत हो गई थी। बुधन मंडल के छोटे भाई अर्जुन मंडल की शिकायत पर धनसार के अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, ढोलक सिंह, बजरंगी, पप्पू सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।