Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCorona blast in the district just before Holi

होली के ठीक पहले जिले में कोरोना ब्लास्ट

होली के ठीक पहले शनिवार को जिले में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। 1043 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 19 लोग पॉजिटिव पाए...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 28 March 2021 03:33 AM
share Share
Follow Us on
होली के ठीक पहले जिले में कोरोना ब्लास्ट

धनबाद वरीय संवाददाता

होली के ठीक पहले शनिवार को जिले में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। 1043 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 19 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव मिले लोगों में निरसा थाना, मनईटांड़ और पुटकी निवासी तीन रेल यात्री हैं। इसके अलावा गिरिडीह के बरकट्ठा निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी 13 लोग धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों के हैं। इन 19 नए मरीजों के साथ जिला में कोरोना का एक्टिव केस बढ़कर 61 हो गया।

जारी रिपोर्ट के अनुसार गांधी चौक, मनईटांड़, जामाडोबा, सिंफर, डिगवाडीह, चाणक्य नगर, जोड़ाफाटक, कोलाकुसमा वीआईपी कॉलोनी, झरिया कोइरीबांध, राजगंज, बीआईटी सिंदरी, दामोदरपुर, गोधर और झरिया में एक-एक संक्रमित मिला है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमित लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के कैथलैब स्थित डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

इस सप्ताह किस दिन कितने पॉजिटिव मिले

21 मार्च 10

22 मार्च 9

23 मार्च 1

24 मार्च 3

25 मार्च 12

26 मार्च 13

27 मार्च 19

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें