प्रतिमाह कोयला कर्मियों की संख्या में 718 की कमी
कोल इंडिया ने मार्च 2025 का श्रम शक्ति प्रतिवेदन जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 1 अप्रैल 2025 को कुल मैनपावर 2,20,242 है। पिछले वर्ष की तुलना में 8,619 कोयला कर्मी घटे हैं। इस रिपोर्ट में महिला...

धनबाद, विशेष संवाददाता कोल इंडिया ने मार्च 2025 का श्रम शक्ति प्रतिवेदन जारी किया है। एक अप्रैल 2025 को कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों में कुल मैनपावर 02 लाख 20 हजार 242 है। एक साल पहले एक अप्रैल 2024 को कुल मैनपावर 02 लाख 28 हजार 861 था। यानी एक साल में मैनपावर में 8619 कोयला कर्मी घटे। यानी औसतन प्रतिमाह 718 कोयलाकर्मी कम हुए। बात मार्च महीने की करें तो मार्च में 807 कोयलाकर्मी घटे हैं। वैसे यह आंकड़ा विभागीय कर्मियों की है। ठेका मजदूरों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
मानव संसाधन प्रतिवेदन में महिला कर्मियों का भी अलग से आंकड़ा दिया गया है। कोल इंडिया एवं सहायक कंपनियों में कुल मैनपावर का लगभग 10 प्रतिशत महिलाएं हैं। पुरुष कर्मियों की संख्या 02 लाख 233 है। वहीं महिला कर्मियों की संख्या 20 हजार 09 है। बीसीसीएल में 2729 महिलाकर्मी है। ईसीएल में 3707, सीसीएल 3534, डब्ल्यूसीएल 3090, एसईसीएल 3130, एमसीएल 2743, एनसीएल 626, एनईसी 54, सीएमपीडीआईएल 257 एवं कोल इंडिया मुख्यालय में 139 महिला कर्मी कार्यरत हैं।
एक अप्रैल 2025 को किस कोयला कंपनी में कितना मैनपावर
कंपनी अधिकारी गैर अधिकारी कुल
ईसीएल 2105 44891 46986
बीसीसीएल 1810 30308 32118
सीसीएल 2071 31020 33091
डब्ल्यूसीएल 2062 30199 32261
एसईसीएल 2502 35021 37523
एमसीएल 1751 19309 21060
एनईसी 62 475 537
सीएमपीडीआई 791 1914 2705
कोल इंडिया (मु.) 382 262 644
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।