Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCeremonial Celebration of Paduka Establishment Day at Dhanbad s Sarveshwari Ashram
सर्वेश्वरी आश्रम में मनाया गया चरण पादुका स्थापना दिवस
धनबाद के श्री सर्वेश्वरी आश्रम जयप्रकाश नगर में चरण पादुका स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बाबा कीनाराम जी, योगेश्वर भगवान राम और महा मैत्र्यानी योगिनी की पूजा की गई। आयोजन में निशुल्क चिकित्सा...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 16 April 2025 06:11 AM

धनबाद श्री सर्वेश्वरी आश्रम जयप्रकाश नगर में चरण पादुका स्थापना दिवस मनाया गया। आयोजकों ने बताया कि सर्वेश्वरी आश्रम अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी की प्रतिमा, योगेश्वर भगवान राम और महा मैत्र्यानी योगिनी की चरण पादुका स्थापना दिवस मना रहा है। दो दिवसीय अनुष्ठान के प्रथम दिवस पर मंगलवार को आश्रम में स्थित सभी प्रतिमा व शिव की पूजा की गई। इसके बाद आरती हुई। गुरु के संकीर्तन से पूरा जयप्रकाश नगर गुंजायमान हुआ। इस दौरान आश्रम में निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। बुधवार को सफलयोनी सद् ग्रंथ का पाठ, लघु गोष्ठी और आशीर्वचन का कार्यक्रम होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।