श्रीश्री 108 श्री मारूति नंदन महायज्ञ सह तृतीय वार्षिक महोत्सव
121 महिलाएं व युवतियां कलश लेकर यात्रा में हुई शामिल 121 महिलाएं व युवतियां कलश लेकर यात्रा में हुई शामिल 121 महिलाएं व युवतियां कलश लेकर यात्रा में ह

कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के जमुआटांड़ गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री 108 श्री मारूति नंदन महायज्ञ सह तृतीय वार्षिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कलश सह शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें 121 महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। शोभा यात्रा में विश्वकर्मा कला केंद्र के राम दरबार और झांकी आकर्षक केंद्र बना रहा। कतरीनदी तट पर आचार्य सोनू कश्यप ने कलशों में जल भरवाया। यहां वेदी निर्माण एवं संध्या में आरती हुई। आजाद हिंद समिति के नेतृत्व में आयोजित मारूति नंदन यज्ञ में मुख्य यजमान रघुनाथ मंडल व दुलाली देवी के साथ मुखिया निरंजन गोप शामिल थे। मौके पर सुशील सिंह, छोटन रजक, बबलू मंडल, राजु मंडल, नाविक मंडल, लालू मंडल, प्रवीण मंडल, अम्बुजा मंडल, विशु मंडल, दिवाकर मंडल, महेन्द्र मंडल, फिरोज मंडल, तारकेश्वर मंडल, आनंद मंडल, समीर मंडल, अशोक रानी देवी, ममता देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी आदि दर्जनों ग्रामीण महिलाएं व पुरूष शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।