Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBSP Protests Against Congress Leader Udit Raj Demands Apology

बसपा ने कांग्रेस नेता का जलाया पुतला

धनबाद में बसपा ने कांग्रेस नेता उदित राज का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बसपा जिलाध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि उदित राज ने मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बसपा ने मांग की है कि उदित राज माफी...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 20 Feb 2025 04:18 AM
share Share
Follow Us on
बसपा ने कांग्रेस नेता का जलाया पुतला

धनबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस नेता उदित राज का पुतला जलाया। बसपा समर्थक बड़ी संख्या में रणधीर वर्मा चौक पर जुटे। कांग्रेस व उदित राज के विरोध में नारेबाजी की। नुक्कड़ सभा भी की गई। बसपा जिलाध्यक्ष अभय कुमार ने नुक्कड़ सभा में कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज ने बहन मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बसपा इसकी हर स्तर पर आलोचना करती है। हमारी मांग है कि उदित राज माफी मांगें अन्यथा पार्टी की ओर से सड़क से संसद तक आंदोलन किया जाएगा। मौके पर बाबूराम मांझी, गणेश मनोज दास, भोला प्रसाद, राजकुमार, सुनील रविदास, परमहंस, वीरेंद्र राम, शंभू भारती सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें