Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBook Launch of Main Rahi Hoon by Rakesh Kumar at Rajganj School

पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में मैं राही हूं नामक पुस्तक का विमोचन

राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 10 March 2025 05:00 AM
share Share
Follow Us on
पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में मैं राही हूं नामक पुस्तक का विमोचन

राजगंज, प्रतिनिधि। पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में रविवार को विद्यालय के भाषा शिक्षक राकेश कुमार के लिखे पुस्तक मैं राही हूं का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। मौके पर कई प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक, एवं शिक्षाविद उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें उपन्यासकार सुदर्शन चेतन, कवि व लेखक शिव कुमार पंडित, प्रोफेसर रंजीत सिंह (डिग्री कॉलेज), उज्जवल तिवारी, आरती कुमारी (प्राचार्य, इंटर कॉलेज), आनंद कुमार (प्रधानाध्यापक, आरबीबी हाई स्कूल), राम सुन्दर रजक (शिक्षक) और जलेश्वर प्रसाद सिंह ने भाग लिया। मौके पर निशिकांत टुडू ने अतिथियों का स्वागत भाषण दिया व बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देवेश त्रिवेदी ने लेखक का परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक यात्रा के बारें में बताया। इसके बाद मैं राही हूं नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। प्रकाशित पुस्तक के ऑनलाइन स्कैनर का भी अनावरण किया गया, जिससे पाठक डिजिटल माध्यम से भी पुस्तक से जुड़ सकेंगे। उपन्यासकार सुदर्शन चेतन और कवि शिव कुमार पंडित ने पुस्तक की गहराई से समीक्षा की और इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने लेखक के लेखन शैली और उनकी सोच को सराहा। ब्रजेश भट्ट ने प्रश्नोत्तरी सत्र का संचालन किया, जिसमें दर्शकों ने पुस्तक और साहित्य से जुड़े कई रोचक प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में उपस्थित दस आगंतुक कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांधा। मंच संचालन शिक्षक चंदशेखर सिंह, शिक्षिका श्वेता अग्रवाल और अर्पिता चटर्जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विद्यालय प्रधान रामानंद पासवान, श्रीनिवास महथा, मुंशी मांझी, पंकज झा, प्रदीप, मुनमुन भट्टचार्य, पूजा प्रियदर्शीनी, प्रवीण कुमारी, अनिल कुमार महतो आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में लेखक राकेश कुमार ने सभी आगंतुकों, आयोजकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।