हैवी ब्लास्टिंग पर पहाड़ीगोरा के लोगों ने परियोजना में किया हंगामा
लोदना क्षेत्र के जीनागोरा आउटसोर्सिंग परियोजना में रविवार शाम को जोरदार ब्लास्टिंग के कारण कई घरों पर पत्थर गिरे और एक महिला को चोट लगी। ग्रामीणों ने दो घंटे तक हंगामा किया और परियोजना के वाहनों को...

अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना क्षेत्र के जीनागोरा आउटसोर्सिंग परियोजना में रविवार की शाम को जोरदार ब्लास्टिंग होने व पहाड़ी गोड़ा के कई घरो पर पत्थर गिरने, एक महिला के पैर में चोट लगने का आरोप लगाते हुए रविवार को लोगों ने दो घंटे तक हंगामा किया। परियोजना पहुंच कर वाहनों के शीशे तोड़ डाले। अफरा तफरी मच गई। मौके पर अलकडीहा ओपी पुलिस पहुंच कर किसी तरह से मामले को शांत कराया। आश्वासन दिया गया कि सोमवार को अलकडीहा ओपी में एनटी एसटी जीनागोरा प्रबंधन और ग्रामीण के बीच वार्ता होगी। इसके दो घंटे बाद परियोजना का काम शुरू हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधन नियमों को ताक पर रख कर ब्लास्टिंग करा रहा है। जिसके कारण यह घटना घटी है। परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप ने कहा कि परियोजना में सुरक्षित तरीके से ब्लास्टिंग की जातीं हैं। पत्थर उड़ने की बात ग़लत है। महिला को चोट लगी है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। अलकडीहा ओपी प्रभारी ए रौशन ने कहा कि घटना की जानकारी पाकर जीनागोरा परियोजना गये थे। ग्रामीणों द्वारा घटना का विरोध किया गया था। तोड़फोड़ नहीं हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।