Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBCCL Kusunda Women s Committee Inaugurates Drinking Water Facility Amid Rising Heat in Jharia

विश्वकर्मा में दीक्षा महिला समिति ने खोली पनशाला

झरिया में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र दीक्षा महिला संस्कृति समिति ने पनशाला का उद्घाटन किया। कुसुंडा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजंता दास ने फीता काटकर उद्घाटन किया। समिति ने असंगठित...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 24 April 2025 05:48 AM
share Share
Follow Us on
विश्वकर्मा में दीक्षा महिला समिति ने खोली पनशाला

झरिया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र दीक्षा महिला संस्कृति समिति के सदस्यों ने बुधवार को विश्वकर्मा परियोजना लोडिंग प्वाइंट पर पनशाला का उद्‌घाटन किया। उद्‌घाटन कुसुंडा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजंता दास ने फीता काटकर किया। समिति ने ट्रक लोडिंग करने वाले असंगठित मजदूरों के बीच छाता का वितरण किया। वहीं महिला मजदूरों के लिए शौचालय रूम भी चालू किया गया। महिला सदस्यों ने बुके देकर विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में कार्यरत महिला शॉवल ऑपरेटर राधा देवी ने सम्मानित किया। मौके पर पीओ संजय कुमार, फरजाना परवीन, मनीष प्रकाश, संटू झा, पुष्पा सिंह, पूजा अग्रवाल, मीनू मिश्रा, सुनीता राम, अनीता बाग, नीलम सिंह, कंचन भारती, विनीता ठक्कर, खुशबू ,अनीशा आदि थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें