Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsAnnual Sports Competition Kicks Off at Puna Mahto Memorial High School

महुदा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 23 Feb 2025 03:00 AM
share Share
Follow Us on
महुदा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ

महुदा। महुदा मोड़ स्थित पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता को 22 व्यक्तिगत स्पर्धा एवं 4 सदनों में बांटा गया है। खेल में 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, म्युजिकर चेयर, बेडमिंटन, स्लो साइकिल रेस, जलेबी रेस, बॉलीबॉल, कबड्डी,चम्मच गोली रेस, बोरा रेस, मेढक रेस तक कक्षा नर्सरी के लिए भी खेलकुद प्रतियोगिता हुआ। सभी प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता चुना गया। सफल प्रतिभागियों को सोमवार को आगंतुक अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य गौरव कुमार सिंहा ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के लिए खेलकुद भी जरूरी है। खेलकुद से एकता की भावना तो बढ़ता ही है। साथ में शरीर भी स्वस्थ रहता है। शरीर स्वस्थ रहने से आपका मस्तिष्क भी मजबुत रहेगा तभी आप अच्छा सोच रख सकते हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका प्राचार्य हेमंत दुबे एवं भीम कुमार महतो ने निभाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाचार्य गौरव कुमार सिन्हा, हेमंत दुबे, फटीक कालिंदी, दिलीप कुमार महतो, रूपलाल रवानी, पलटु रवानी, दिलीप विश्वकर्मा, रिंकु सिंह, सुनिता सिन्हा, संगीता देवी, खुश्बु कुमारी, आशा देवी, सुप्रिया कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें