प्रेमनगर कॉलोनी में युवक ने की आत्महत्या
पुटकी के प्रेम नगर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक सिकंदर राय ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह प्राइवेट वाहन चलाता था और सीताराम रॉय का पुत्र था। उसे नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन अस्पताल...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 10 Feb 2025 03:39 AM

पुटकी। पुटकी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी में रविवार की रात साढ़े आठ बजे 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम सिकंदर राय है। सिकंदर प्राइवेट वाहन चलाता था। वह सीताराम रॉय का पुत्र है। रविवार रात युवक ने घर में रस्सी के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिजन उसे पुटकी के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते मे दम तोड़ दिया। आत्महत्या की कारणों का पता नहीं चल सका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।