तोपचांची में भटकते मिला पाकुड़ का किशोर
धनबाद तोपचांची में एक 15 साल का किशोर संदिग्ध अवस्था में भटकते हुए मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। किशोर पाकुड के डांगापाड़ा का रहने वाला है, लेकिन वह धनबाद कैसे पहुंचा, यह नहीं बता सका।...

धनबाद तोपचांची में एक 15 साल का किशोर भटकते हुए मिला। रविवार को जीटी रोड पर कांडेडीह के पास किशोर को संदिग्ध अवस्था में भटकता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसी सूचना दी। सूचना पाकर राजगंज पुलिस ने किशोर से पूछताछ की। बताया कि वह पाकुड के सिमलौंग ओपी क्षेत्र के डांगापाड़ा का रहने वाला है। वह धनबाद कैसे पहुंचा, यह नहीं बता रहा है। पुलिस ने उसे सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत किया, जहां काउंसिलिंग के बाद किशोर को मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसे बोकारो स्थित बाल गृह में आवासित किया गया। उसके परिजनों की पड़ताल की जा रही है। पाकुड़ पुलिस और सीडब्ल्यूसी से रिपोर्ट साझा की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।