Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsWoman Attacked During Job Offer Attempt in Madhupur

पुलिस अभिरक्षा में चाकूबाजी में घायलों का काराया जा रहा इलाज

देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव में एक महिला को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। महिला ने प्रतिकार किया जिससे आरोपी भी घायल हो गया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 27 April 2025 02:56 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस अभिरक्षा में चाकूबाजी में घायलों का काराया जा रहा इलाज

देवघर, प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव में गुरुवार को नौकरी दिलाने के बहाने धनबाद से एक महिला को बुलाकर गलत करने की कोशिश करने मामले में एक महिला व पुरुष के गंभीर रुप से घायल होने के बाद दोनों का इलाज सदर अस्पताल में पुलिस की अभिरक्षा में चल रहा है। हलांकि मामले में मधुपुर पुलिस किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर रही है। बता दें कि गुरुवार अहले सुबह मधुपुर के पसिया गांव निवासी ने मधुपुर की एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाकर उसके साथ गलत करने की कोशिश की गई। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। वहीं खुद को बचाने की कोशिश में महिला ने साहस दिखाते हुए प्रतिकार की थी, जिससे आरोपी उसी चाकू से घायल हो गया। घटना गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे की बतायी गयी है। घायल 40 वर्षीया महिला धनबाद जिले के चिरामोड़ निवासी, जबकि 50 वर्षीय आरोपी घायल मधुपुर के पसिया गांव निवासी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कुछ दिन पहले महिला से संपर्क कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया था। बुधवार देर रात महिला धनबाद से मधुपुर पहुंची थी। फोन करने पर आरोपी ने महिला को अपने घर बुला लिया था। एक कमरे में रुकने कहा था। सुबह 8 बजे इंटरव्यू की जानकारी दी थी। महिला के मुताबिक, जब वह आरोपी के घर पहुंची, तो सबकुछ सामान्य लग रहा था। उसे एक कमरा आराम करने के लिए दिया गया था। आधी रात के बाद बहाने से आरोपी कमरे में पहुंचा व दरवाजा बंद कर दिया था। उसके बाद चाकू दिखाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। महिला ने इसका कड़ा विरोध किया तो गुस्से में आकर उसने छाती पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बावजूद महिला ने हार नहीं मानी थी। खुद को बचाने का साहस दिखा संघर्ष करते हुए आरोपी को पैर से जोरदार धक्का दे दिया था। धक्का इतनी जोर का था कि उसके हाथ में मौजूद चाकू उसके ही पेट में जा घुसी और वह वहीं गिर पड़ा। उसके बाद महिला किसी तरह खुद को घसीटते हुए शौचालय तक पहुंची थी । अंदर से दरवाजा बंद कर ली थी। वहीं से उसने 100 डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी थी। तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचायी गयी थी। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हलांकि मामले में पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने महीनों पूर्व नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लिए थे। फोन कर एक दूध कंपनी में नौकरी की सीट खाली होने की जानकारी दी थी। विश्वास में आकर वह उसके घर पहुंच गयी थी। उसके बाद रात रुकने कहा था। सुबह इंटरव्यू होने की जानकारी दी गयी थी। वहीं देर रात के बाद ही इस प्रकार की घटना को अंजाम दे देने की कोशिश की गयी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें