कुंडा : सड़क पर बवाल, पुलिस से मारपीट को चार प्राथमिकी
देवघर में एक महिला की मौत के बाद सड़क जाम की गई और पुलिस के साथ मारपीट हुई। इस मामले में चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिसमें 14 नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। पुलिस पर हमले में तीन एएसआई और एक महिला...

देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना के हथगढ़ मोड़ के समीप हादसे में महिला की मौत के बाद सड़क जाम, पुलिस के साथ मारपीट व बवाल मामले में मंगलवार को चार प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हमले में घायल तीन एएसआई व एक महिला हवालदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कुंडा थाना कांड संख्या-57/25 में 14 नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। कुंडा थाना के एएसआई ओम प्रकाश सिंह ने दर्ज करायी है। सुनियोजित षड़यंत्र के तहत पुलिस प्रशासन व झारखंड सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने एवं गाली-गलौज करने गाड़ी में आग लगाने की धमकी तथा पुलिस अधिकारी व बलों को जान मारने की नियत से हमला करते हुए ईंट, पत्थर व लाठी डंडा से मारने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया।
कांड संख्या- 58/ 25 यातायात हवालदार ममता देवी के बयान पर दर्ज हुआ है। जिक्र है कि सुनियोजित षड़यंत्र के तहत पुलिस प्रशासन एवं झारखंड सरकार की छवि धूमित करने के लिए पुलिस प्रशासन व झारखंड सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने व महिला पुलिस से गाली-ग्लौज, गाड़ी में आग लगाने की धमकी तथा पुलिस अधिकारी व कर्मी को जान मारने की नियत से हमला करते हुए ईंट, पत्थर व लाठी-डंडे से मारपीट की गयी। प्राथमिकी में 14 नामजद व 30-40 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
कांड संख्या- 59/25 यातायात थाना के एएसआई श्याम चंद्र मंडल ने दर्ज कराया है। जिक्र है कि षड़यंत्र के तहत पुलिस प्रशासन व झारखंड सरकार की छवि धूमित करने के लिए पुलिस प्रशासन व झारखंड सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने, गाली-ग्लौज करने, गाड़ी में आग लगाने की धमकी देने तथा पुलिस अधिकारी व कर्मी को जान मारने की नियत से हमला करते हुए ईंट, पत्थर व लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया। उस आधार पर 14 नामजद व 30-40 अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कराया गया है।
कांड संख्या- 60/25 जसीडीह थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राम बच्चन सिंह के बयान पर दर्ज कराया गया है। जिक्र है कि घटना की जानकारी पर वहां पहुंचे तो उग्र लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। झारखंड सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। रोकने का प्रयास किया तो सभी मिलकर गाली-गलौज करने लगे। गाड़ी में आग लगाने की धमकी देने लगे। उसी दौरान कुछ लोगों ने जान मारने के नियत से हामला कर दिया। हमले में वर्दी भी फट गई और घायल हो गए। 14 नामजद व 40 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उक्त सभी मामलों की जानकारी मंगलवार को सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने पत्रकारों को दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।