Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsUnknown Youth Robs Laborer of 1500 Rupees in Deoghar

मजदूरी के रुपए लेकर जा रहे मजदूर से छिनतई

देवघर के शंख मोड़ के पास एक अज्ञात युवक ने मजदूर मजनू यादव से 1500 रुपए छीन लिए। मजनू अपने तीन दोस्तों के साथ काम करता था, लेकिन अकेले लौटते समय उसका पैसा चोरी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 8 April 2025 03:43 AM
share Share
Follow Us on
मजदूरी के रुपए लेकर जा रहे मजदूर से छिनतई

देवघर, प्रतिनिधि। नगर के शंख मोड़ के पास रविवार देर शाम अज्ञात युवक एक मजदूर से 1500 रुपए छीनकर फरार हो गया। बिहार के बांका निवासी पीड़ित मजदूर मजनू यादव ने मामले की जानकारी अपने दोस्त को दी। उसके बाद तीन दोस्त देर शाम नगर थाना पहुंचे व अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी। पीड़ित के अनुसार तीन दोस्त एक साथ देवघर में रहकर मजदूरी करते हैं। शाम में सभी काम कर निकल गए थे। पीड़ित अकेले वहां रहकर तीनों की मजदूरी लेने लगा। इस वजह से देर शाम हो गयी। उसके बाद वह पैदल अपने कमरे में जा रहा था। उसी दौरान एक बाइक चालक ने एक मोहल्ले की जानकारी मांगी। उसी दौरान उसके पास रखे मजदूरी के 1500 रुपए छीनकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें