Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTwo Robbers Arrested for Snatching Purse from Woman in Deoghar

राहगीर से छिनतई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला से छिनतई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान विजय कुमार महतो और रोहन केसरी के रूप में हुई है। पुलिस ने छीना गया पर्स और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 13 April 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
राहगीर से छिनतई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

देवघर,प्रतिनिधि। जिले के रिखिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राहगीर महिला से छिनतई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हनुमान टिकरी निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार महतो और तिवारी चौक निवासी 28 वर्षीय रोहन केसरी के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों के पास से छीना गया पर्स और नकदी भी बरामद कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता गायत्री केसरी, जो पश्चिम बंगाल के सालनपुर की रहने वाली हैं, हाल ही में देवघर किसी निजी काम से आई थीं। रिखिया क्षेत्र में किसी कार्यवश जाने के बाद वे जब वापस लौट रही थीं, तब खजुरिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। बाइक पर सवार दोनों युवक महिला के पास आकर तेजी से उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने इस दौरान बाइक का नंबर ध्यानपूर्वक देख लिया और उसी आधार पर रिखिया थाना में शिकायत दर्ज करायी। महिला की सतर्कता और तेज़ याददाश्त की वजह से पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिला। बाइक नंबर के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया । पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने अपराध स्वीकार कर लिया और उनके पास से छीना गया पर्स, नकद राशि और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होने की जांच की जा रही है। फिलहाल, पूछताछ के बाद दोनों को शनिवार दोपहर को जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें