ट्रक चालक ने बाइक में मारा धक्का, ससुर गंभीर, बहू जख्मी
देवघर के खोरादह मोहल्ला में एक ट्रक चालक ने बाइक को धक्का मार दिया, जिससे बाइक चालक और एक महिला घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के...

देवघर,प्रतिनिधि। नगर के खोरादह मोहल्ला के पास गुरुवार दोपहर 12:30 बजे एक ट्रक चालक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक चालक व सवार एक महिला घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। थोड़ी देर बाद हालत गंभीर होते देख ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घायल 55 वर्षीय बालेश्वर रवानी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं बाइक सवार 30 वर्षी रेणु देवी की स्थति सामान्य बतायी गयी है। उसका इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है। घायल महिला के अनुसार दोनों देवीपुर थाना के सगदाहा गांव निवासी है। जानकारी के अनुसार काम से गांव के रिश्ते में ससुर के साथ बाइक से देवघर आयी थी। काम कराने के बाद बाइक से घर लौट रही थी। उसी दौरान खोरादह मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक चालक ने धक्का मार दिया। उसके बाद चालक ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। हालांकि मोहल्लेवासियों ने ट्रक पकड़ लिया। लेकिन चालक व उप चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियां जब्त कर ली है। जांच-पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल बालेश्वर रवानी भारतीय जनता पार्टी का कैडर होने के कारण जानकारी होने पर भाजपा नेता पंकज सिंह भादौरिया सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर जिप सदस्य मुकेश यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।