Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTragic Road Accident Claims Life of 30-Year-Old Manager in Deoghar

देवीपुर : जगमनियां जंगल के पास हादसा, बाइक चालक की मौत

देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात 8 बजे एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय मैनेजर कुमार सिंह की मौत हो गई। वह अपने ससुराल जा रहे थे। हादसे की सूचना टोल फ्री नंबर 108 पर दी गई, जिसके बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 9 March 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
देवीपुर : जगमनियां जंगल के पास हादसा, बाइक चालक की मौत

देवघर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के जगमनियां जंगल के पास शनिवार रात 8 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ गांव निवासी 30 वर्षीय मैनेजर कुमार सिंह के रूप में की हुई। घटना के बाद हादसे की जानकारी राहगीर ने टोल फ्री नंबर 108 पर दी थी। उसके बाद एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी परिजन का कॉल आया। जिससे पुलिस को परिजनों के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार मैनेजर कुमार सिंह अपने ससुराल जा रहा था। सास रानी देवी ने बताया कि दामाद सूर्याहू पर्व व शादी समारोह में शरीक होने आया था। शनिवार शाम वहां से खाना खाने के बाद अपने ससुराल जगमनियां गांव जा रहा था। उसी क्रम में हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें