Suspicious Hanging Death of 18-Year-Old Youth in Mohanpur Village Palojori पालोजोरी : पेड़ से लटका मिला आदिवासी युवक का शव, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsSuspicious Hanging Death of 18-Year-Old Youth in Mohanpur Village Palojori

पालोजोरी : पेड़ से लटका मिला आदिवासी युवक का शव

रविवार को पालोजोरी के मोहनपुर गांव में 18 वर्षीय युवक नरेश हांसदा का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। वह पिछले 3 दिनों से घर से गायब था और शादी में शामिल होने गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन तीन दिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरMon, 12 May 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
पालोजोरी : पेड़ से लटका मिला आदिवासी युवक का शव

पालोजोरी,प्रतिनिधि। रविवार की सुबह पालोजोरी अंचल के खागा थाना क्षेत्र अवस्थित मोहनपुर गांव के जंगल से एक युवक का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे संदेहास्पद तरीके से लटकी हुई अवस्था में मिली है। मृतक युवक की पहचान मोहनपुर गांव के प्रभाकर हांसदा के 18 वर्षीय पुत्र नरेश हांसदा के रूप में हुई है। मृतक नरेश हांसदा पिछले 3 दिनों से घर के बाहर था। इस संबंध में परिजनों ने बताया की मृतक नरेश हांसदा शुक्रवार को ही कोंगा पाड़ा गांव एक शादी में शामिल होने गया था। उसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा था। घर नहीं लौटने के बाद परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी।

इसी बीच तीन दिन बाद राविवर को एक खबर फैली कि जंगल में किसी युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद आनन फानन में मोहनपुर व अगल-बगल के ग्रामीण वहां जुट गए। घटना की जानकारी खागा थाना को दी गई। इसके बाद सूचना मिलते ही खागा थाना प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रो-रो कर परिजनो का बुरा हाल: मृतक नरेश हांसदा के परिवार में कुल चार सदस्य हैं। मृतक नरेश हांसदा के पिता प्रभाकर हांसदा शरीर से विकलांग स्थिति में हैं। वह चलने-फिरने से लाचार हैं। इसके अलावे एक बहन है जो मूक बधिर है। मृतक की मां निलमुनी सोरेन ही संघर्ष करके अपना व अपने परिवार का गुजर बसर करती है। परिवार में एक ही लड़का नरेश हांसदा था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। नरेश की मौत से घर वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।