Suryahu Festival Celebrated in Sukhojora Village with Enthusiasm and Tradition सारठ : सुखजोरा व ढोड़ोडुमर में सूर्याहु पर्व संपन्न, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsSuryahu Festival Celebrated in Sukhojora Village with Enthusiasm and Tradition

सारठ : सुखजोरा व ढोड़ोडुमर में सूर्याहु पर्व संपन्न

सुखजोरा गांव में रविवार को सूर्याहु पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व की शुरुआत नहाय खाय से हुई, जिसमें व्रतधारी निर्जला उपवास कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। पूजा के दौरान बकरों की बलि दी गई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरMon, 12 May 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
सारठ : सुखजोरा व ढोड़ोडुमर में सूर्याहु पर्व संपन्न

सारठ,प्रतिनिधि। अंचल के कचुवाबांक पंचायत अंतर्गत ढोड़ोडुमर व बगडबरा पंचायत के सुखजोरा गांव में भक्तिपूर्ण माहौल में रविवार को सूर्याहु पर्व संपन्न हुआ। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ नेम निष्ठा का महापर्व शुरु हुआ। इस दौरान शनिवार को दिनभर व्रतधारी निर्जला उपवास कर शाम को गांव के निकट जोरिया में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत घर में भगवान को खीर का भोग लगाया गया। जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। वहीं रविवार अहले सुबह पंडित अशोक मिश्रा एवं पिनाकी झा ने व्रतधारी को गणेशादि, पंचदेवता पूजन के साथ भगवान भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना करायी।

इस दौरान दर्जनों बकरों की बलि भी दी गई। साथ ही कई छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया। उसके बाद यज्ञ हवन व ब्राह्मण भोजन के साथ पूजा संपन्न हुआ। वहीं रविवार शाम को महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुखजोरा में आयोजित महापर्व का आयोजन प्रखंड प्रमुख गौतम कुमार रवानी की अगुवाई में सभी ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुआ। वहीं ढोड़ोडुमर में श्यामा पोद्दार, मनोज बर्मन, अमित बर्मन समेत अन्य ग्रामीणों के सहयोग से 65 वर्षों बाद सूर्याहु पर्व आयोजित की गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।